फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sarita is the inter topper of Chitrakoot

Chitrakoot News: सरिता चित्रकूट की इंटर टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sarita is the inter topper of Chitrakoot
छात्रा को बधाई देते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। सरिता देवी ने इंटर में टॉप कर बेटियों का मान बढ़ाया। हाईस्कूल में धीरेंद्र कुमार ने टॉप किया। टॉपर सूची में इस बार ऐंचवारा व खुटहा के काॅलेजों ने दबदबा बनाया। हालांकि टॉप-20 में सबसे ज्यादा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के दस छात्रों का नाम रहा। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले को प्रदेश में सातवां स्थान मिला। परिणाम में इंटर के मुकाबले इस साल हाईस्कूल के ज्यादा छात्रों के पास होने का प्रतिशत है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों का ध्यान हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम पर रहा। लगभग साढ़े 12 बजे परीक्षा परिणाम आते ही मोबाइल व इंटरनेट से छात्र रोल नंबर ढूंढने लगे। एक दूसरे को फोन कर परिणाम जानने का प्रयास करते रहे। कुछ यही हाल नामी कॉलेजों के शिक्षकों का भी रहा सभी जानना चाहते थे कि टॉपर किस कॉलेज का बना है। जिले में हाईस्कूल में 13244 पंजीकृत छात्रों में 12577 ने परीक्षा दी। इसमें 11456 पास हुए। जिले का परीक्षा परिणाम 91.09 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार इंटर में 11949 पंजीकृत में 11685 ने परीक्षा दी थी। इसमें 10369 पास हुए। जिले का परीक्षा परिणाम 88.74 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

हाई स्कूल में सीपीसिंह आवासीय इंटर कॉलेज खुटहा के धीरेंद्र कुमार 94.17 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने। दूसरे स्थान पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी के सूरज कुमार 93.83 प्रतिशत, इसी कॉलेज के तीसरे नंबर पर पीयूष मिश्रा-93.67 प्रतिशत प्राप्त किया। चौथे नंबर पर बीडीएनडी कॉलेज के सुमित यादव- 93.33 प्रतिशत व जीडीएनडी कॉलेज के ओंकार निषाद-93.33 प्रतिशत अंक पाकर रहे। इसी प्रकार पांचवें स्थान पर बीडीएनडी कॉलेज के रविंद्र कुमार 93.17 प्रतिशत पाए। पियुष मिश्रा ने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्र्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में त्यागी इंटर कॉलेज ऐंचवारा की सरिता देवी 92.40 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रहीं। दूसरे स्थान पर ज्ञान भारती इ. का. कर्वी के हरिओम अग्रहरि 90.60 प्रतिशत अंक, तीसरे स्थान पर चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी केे विनायक भास्करम- 89.80 प्रतिशत व हरीमोहनसिंह इं. का. बछरन की अंशू देवी 89.80 प्रतिशत प्राप्त किया। चौथे स्थान पर शांती देवी इं.का. पहाड़ी की निहारिका देवी 89.00 प्रतिशत के अलावा पांचवें स्थान पर गंगा प्रसाद जनसेवा इंटरकॉलेज कर्वी की काजल- 87.80 प्रतिशत, कृषक इंटर कालेज भौंरी के रविकंात शुक्ला- 87.80 प्रतिशत व ज्ञानभारती इं. का. कर्वी के गौरव सिंह- 87.80 प्रतिशत प्राप्त किया।



हाईस्कूल में तोड़ा रिकार्ड पर इंटर में पिछड़े
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार के परीक्षा परिणाम हाईस्कूल के ज्यादा अच्छे रहे। 2024 में जिले के हाईस्कूल के परिणाम का प्रतिशत 87.78 था। जो इस बार बढक़र 91.09 हो गया है। इसके अलावा 2024 में जिले के इंटर के परिणाम का प्रतिशत 89.15 था जो इस बार 88.74 पर ही अटक गया। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं इसके लिए डीआईओएस संतोष मिश्रा कहते हैं कि तैयारी तो सभी जगह सही की गई थी, लेकिन इंटर में कुछ परिणाम में अपेक्षाकृत कम मिला। हाईस्कूल में परिणाम उत्साहजनक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed