फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sardar Patel's birth anniversary celebrated in a traditional way

परंपरागत तरीके से मनाई सरदार पटेल की जयंती

Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated in a traditional way
Sardar Patel's birth anniversary celebrated in a traditional way - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले भर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती परंपरागत तरीके से मनाई गई। सांसद आरके सिंह पटेल व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रविवार को शहर के पटेल तिराहे पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, अपना दल व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अलग अलग समय पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम कर्वी पूजा यादव ने पुष्प अर्पित किया। नेहरू युवा केंद्र नेे धर्मनगरी चित्रकूट में कार्यक्त्रस्म किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। केंद्र के स्वयं सेवकों ने स्वचछता अभियान चलाकर गंदगी न फैलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

राजापुर संवाद के अनुसार- तहसील के विशाल सभागार में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने माल्यार्पण कर नमन किया। एसडीएम प्रमोद कुमार झा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर आत्मसात करने को कहा। नगर पंचायत राजापुर, थाना व लोहिया वाहिनी के अंगद सिंह यादव ने जयंती मनाई। संगोष्ठी में नायब तहसीलदार राजापुर पुष्पेंद्र सिंह गौतम, नायब तहसीलदार सरधुआं संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता नारेन्द्र शुक्ला, अनुज शुक्ला, रंजीत द्विवेदी, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक चतुर्वेदी, अखिलेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
रविवार को पार्टी कार्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व महासचिव प्रयागराज मानिकचंद्र पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी धर्म संप्रदाय वर्ग जाति का सम्मान है। सपा ने सभी लोगों को सम्मान देने का काम किया है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है महिलाओं और बच्चियों पर अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, माता प्रसाद कुशवाहा, गुलाब खान, महासचिव फराज खान, अनिल प्रधान, संत लाल वर्मा, अजीत सिंह जसरा, हरी प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, अरुण यादव, महिला सभा की अध्यक्ष उर्मिला निषाद, आशुतोष अग्रहरि, राजेंद्र मौर्य, निजाम सिद्दीकी, अमर पटेल, नरेंद्र यादव, रामचंद्र वर्मा, चंचल पटेल ,जागेश्वर यादव, सीताराम कश्यप, राजा बाबू यादव, मो. रशीद उर्फ चीनी भाई, मो रेहान, साहब लाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन सहित सहित थानों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस लाइन में सीओ सदर शीतला प्रसाद पांडेय, सीओ मं सुबोध गौतम के नेतृत्व में थाना मऊ व राजापुर मेेें सीओ एसपी सोनकर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। ग्राम खांच रूखमा बुर्जग में विचार संगोष्ठी व संगीत कार्यक्र म का आयोजन किया गया। जिसमेें सदरदार सेना ने मानिकपुर क्षेत्र के खांच रूखमा बुजुर्ग गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर सदार सेना की बुंदेलखंड प्रभारी मीरात भारती, जिलाध्यक्ष मोहित पटेल, किशोर प्रसाद, विनय पाल, भूपेंद्र जाबिद खान, संजय पटेल, दिनेश स्नेही, आदि मौजूद रहे। वही पटेल सेवा संस्थान ने श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिसमेें बड़ी संख्या में पटेल समाज के लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed