फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sapayas discussed agriculture law by putting a chaupal

चित्रकूट: सपाइयों ने चौपाल लगाकर कृषि कानून के बारे में चर्चा की

Wed, 09 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sapayas discussed agriculture law by putting a chaupal
मानिकपुर(चित्रकूट)। समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा व गांव-गांव चौपाल के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने टीम के साथ मानिकपुर विधानसभा के गांव में चौपाल लगाकर किसानों से कृषि कानून के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बुधवार को पदाधिकारियों के साथ देउंधा, इटवा व महुलिया गांव में किसानों के बीच चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम, कृषि उत्पादन व्यापार एवं वाणिज्य कानूनों के माध्यम से किसानों को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाना चाहती है।
विज्ञापन

इससे किसानों का शोषण बढ़ेगा। सरकारी मंडियां समाप्त हो जाएंगी। किसानों को उनकी फसलों पर जो एमएसपी मिल रहा था, वह इस कानून के तहत चंद उद्योगपतियों को मिलेगा। सरकार किसानों के अधिकारों को खत्म कर उनको गुलाम बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था व महंगाई पर योगी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

इस मौके पर मो. गुलाब खां, फराज खां, रुद्रप्रताप यादव, नरेंद्र यादव, चंद्रभान यादव, संजय गौतम, साहबलाल द्विवेदी, बुद्धराम यादव, गोरलाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, महेंद्र यादव, गुलाब यादव, शिवगणेश निषाद, रमाकांत, अतुल, राजकुमार, मनीष, शेरा यादव, उमाकांत व रुद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed