फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sant drimk a posion, dead

Chitrakoot News: साधु ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 11 Mar 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
sant drimk a posion, dead
चित्रकूट । बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव के पास स्थित शोभन सरकार आश्रम के एक साधु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर आश्रम के अन्य लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को शोभन सरकार आश्रम में कन्नौज के थाना ठठिया होलेपुर गांव निवासी साधु रमन मिश्रा (37) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। देर रात को ही उनके चिल्लाने की आवाज पर आश्रम में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह कमरा खोलकर उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आश्रम के वाहन चालक राजकुमार ने बताया कि कानपुर देहात के करबत आश्रत से साधु रमन 23 फरवरी को ऐंचवारा स्थित आश्रम आए थे। इसके बाद से ही वह अपने कमरे में रहते थे। लगभग आठ दिनों से कमरे में खुद को बंद रखा और किसी से बातचीत नहीं करते थे। भोजन देने पर वह मना कर देते थे। बताया कि गुरुवार की रात को उन्होंने आश्रम के लोगों से पानी मांगा। कई बार उल्टी की जिससे कीटनाशक की दुर्गंध आने से संभावना है कि उन्होंने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
शुक्रवार की सुबह पहुंचे साधू के परिजनों ने इसकी सूचना बहिलपुरवा थाने में दी। भाई अनूप मिश्रा ने बताया कि 12 वर्ष की उम्र से ही वह घर से निकल गए थे। कुछ वर्ष शोभन सरकार आश्रम कानपुर में रहे। इसके बाद वह ऐंचवारा स्थित आश्रम में रहे थे लेकिन कुछ माह पूर्व ही वह कानपुर देहात के गांव करबत स्थित आश्रम चले गए थे। वहां से 23 फरवरी को ऐंचवारा आश्रम आए थे। तीन भाईयों व एक बहन में वह दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कही आश्रम प्रमुखी का विवाद तो नहीं
चित्रकूट। आश्रम के कुछ लोगों ने बताया कि ऐंचवारा स्थित शोभन सरकार आश्रम के प्रमुख ओम बाबा के निधन के बाद से आश्रम प्रमुख बनने की होड़ चल रही थी। इसे लेकर पुजारी रामबाबू, गोसेवक रज्जन और इस आश्रम में रह चुके रमन के बीच होड़ थी। हालांकि इसे लेकर कभी कोई विवाद सामने नहीं आया लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो इस बार कानपुर देहात के आश्रम से लौटने के बाद रमन मिश्रा ने यहां का प्रमुख होने का दावा किया था लेकिन अन्य ने इसे मानने से इंकार कर दिया था। इसे लेकर वह खिन्न रहते थे और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इस संबध में आश्रम के रामबाबू व रज्जन ने कहा कि उनसे किसी प्रकार का विवाद या प्रस्ताव नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed