फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sanitation kit distributed to the obstetricians

प्रसूताओं को बांटी स्वच्छता किट

Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sanitation kit distributed to the obstetricians
Sanitation kit distributed to the obstetricians - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कन्या जन्मोत्सव जिला अस्पताल में मनाया गया। इस दौरान कोरोना किट आदि सामग्री बुधवार को बालिका जनने वाली छह प्रसूताओं को दी गई। सीएमओ ने कहा कि लड़की-लड़का एक समान हैं। दोनो में कोई भेदभाव न करें। परिवार नियोजन अपनाएं।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को बच्चियों के जन्म होने पर जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन ने गर्भवती, प्रसूताओं व धात्री महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना संचालित की है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने कहा कि बच्चियों के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं। जिला अस्पताल में मुख्यालय के तरौंहा की पूजा, रैपुरा की अंजू, सीमा, भारतपुर की कमला, अर्जुनपुर की निर्मला व लेोहदा की मालती ने बेटी को जन्म दिया है। प्रसूताओं को कोरोना किट व स्वच्छता रखने के लिए साबुन आदि सामग्री दी गई है। इस मौके पर महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed