फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat visit to Chitrakoot

कल चित्रकूट आएंगे संघ प्रमुख: मोहन भागवत का सात दिनों तक धर्म नगरी में रहेगा डेरा, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 05 Jul 2021 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 10:07 PM IST
सार

मोहन भागवत 13 जुलाई तक पंडित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में ही रहेंगे। 13 जुलाई को शाम पांच बजे दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम से सतना रेलवे स्टेशन के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat visit to Chitrakoot
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को धर्म नगरी चित्रकूट के सात दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। आरएसएस सरसंघचालक प्रमुख दिल्ली से रात आठ बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से चलेंगे। छह जुलाई को सुबह छह बजे चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


यहां से 6.30 बजे वह दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम, चित्रकूट जिला सतना, मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी से तुलसी पीठाधीश्वर आश्रम में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


वह 13 जुलाई तक पंडित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में ही रहेंगे। 13 जुलाई को शाम पांच बजे दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम से सतना रेलवे स्टेशन के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे। उनके दौरे के मद्देनजर यूपी और एमपी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed