{"_id":"600c6a978ebc3e2c521f2aa0","slug":"sampoorna-police-solution-day-organized-chitrakutt-news-knp607760670","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को डीएम और एसपी की मौजूदगी में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें ज्यादातर जमीनों के विवाद के ही मामले आए। इस पर डीएम ने लेखपालों और कानूनगो को मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए।
थाना समाधान दिवस पर खोह गांव की विमला देवी पत्नी स्व. कौशल किशोर ने डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल को बताया कि उनके हिस्से की जमीन पर दूसरा पक्ष जबरन निर्माण करा रहा है। इस मामले में एक जनप्रतिनिधि और एक अधिकारी से शिकायत के बाद भी एक पक्षीय कार्रवाई हो रही है। इस पर डीएम ने कोतवाल और लेखपाल को निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। कहा कि नाप जोख कराकर कागजात की जांच करो।
डीएम के आदेश पर काम रोक दिया गया, लेकिन दो घंटे बाद फिर से काम शुरू हो गया। पीड़िता ने बताया कि दूसरा पक्ष अधिकारियों की बात मानने को तैयार नहीं है। डीएम ने एसडीएम, सीओ, ईओ नगर पालिका परिषद कर्वी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को अभियान चलाकर शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम कर्वी राम प्रकाश, सीओ नगर रजनीश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली वीरेंद्र त्रिपाठी समेत लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।