चित्रकूट। चित्रकूट में दिवाली पर्व में नरक चौदस से गधों का तीन दिवसीय मेला मप्र क्षेत्र के मंदाकनी नदी के किनारे लगा। जिसमें हजारों गधे व खच्चरों की बिक्री हुई। फिल्मी सितारों के नाम के गधे व खच्चर आकर्षण का केंद्र रहे। इनकी कीमत भी खूब लगी। गधों के मेला में सबसे अधिक दाम राजकुमार नाम के गधे पर लगाए गए। सबसे अधिक कीमत 11 लाख रुपये सलमान खान नाम के गधे की रही। दूसरे नंबर पर शाहरूख खान नाम के गधे को 10 लाख रुपये कीमत पर खरीदा गया। ऋतिक रोशन व रणवीर सिंह के अलावा फिल्मी हिरोइन दीपिका, प्रियंका व आलिया नाम वाले मवेशियों की खासी डिमांड रही।
ऐसा माना जाता है कि मुगल शासक व औरंगजेब ने चित्रकूट मे गधा मेले की शुरूआत कराई थी। जिसमें दूर दूर से गधे आए थे। जिनको मुगल सेना में शामिल किया गया था। अंतर्राज्यीय गधा मेले में फिल्मी सितारों के नाम पर रखककर गधे बेचे जाते हैं। कुछ गधों के फिल्मी नाम होते है । जैसे रंगा, नगीना, चांदनी, आरजू, मीना, पायल आदि हैं। स्थानीय व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि गधा मेले की काबुल के बिक्री की तर्ज पर बोली लगाई जाती है। कारोबारी गधों को संकरी गली में ईट, मुरम, गिट्टी, और बालू ढोकर पहुंचाने का काम करते हैं। कुछ अच्छी नश्ल के गधों को तांगा में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक गधा प्रतिदिन लगभग एक हजार रुपये आमदनी कराता है। कारोबारी शैलेंद्र व सुनील कुमार ने बताया कि वह सब फिल्मी हीरो हिरोइन के नाम अपनी पसंद के हिसाब से रखते हैं। इसका फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं होता है। गधों के अलावा खच्चरों की डिमांड जम्मू व लद्दाख में भी पड़ती है। इस मेले में खरीददार वहां सप्लाई करते हैं।