{"_id":"648cb99e2b88b2c9b3073d74","slug":"salary-of-six-including-three-officers-withheld-chitrakutt-news-c-12-1-289166-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीन अधिकारियों समेत छह का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीन अधिकारियों समेत छह का वेतन रोका
Sat, 17 Jun 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर डीएम ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी व जल निगम के अधिशाषी अभियंता समेत तीन अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन पर रोक लगाई है। डीएम ने कहा कि समस्या निस्तारण में समय से कार्रवाई न करने पर संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगाी।
कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अभिषेक आनंद ने अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस में मिली शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी और प्रकरण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का निस्तारण कार्य सही न होने पर तीन दिन का वेतन और कंप्यूटर ऑपरेटर का एक माह का मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।
कृषि विभाग के उप निदेशक व संबंधित लिपिक का भी तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश हुए। जल निगम के अधिशाषी अभियंता व उनके कंप्यूटर ऑपरेटर का तीन दिन का वेतन काटने के लिए कहा गया है। यह भी कहा कि अधिकारियों के टॉपटेन प्रकरणों में असंतुष्टि की फीड बैंक है तो इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए।बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।