फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Saints started indefinite strike

Chitrakoot News: साधू संतों ने शुरु किया अनिश्चित कालीन धरना

Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Saints started indefinite strike
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी क्षेत्र के मध्यप्रदेश इलाके में अधूरी पड़ी सीवर लाइन सहित अन्य समस्याओं को लेकर धर्मनगरी के साधू संतों ने विरक्त संत मंडल के तत्वावधान में कामदगिरी मुखारबिंद मंदिर परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को शुरु हुए धरने में सनकादिक महराज ने कहा कि धर्मनगरी क्षेत्र में कई साल से सीवर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। आज तक कार्य पूरा न होने से जब बरसात के मौसम की शुरुआत होती है तो सडक़ों में जलभराव की समस्या शुरु हो जाती है।
विज्ञापन

संत मदन गोपाल दास ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार अधिकारियों सहित मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों को अवगत कराया गया। इसके बाद भी समस्या का निराणकरण नहीं किया गया। संत सीताशरण महाराज ने कहा कि सीवर लाइन बनाने के लिए सड़कों मेें गड्ढे कर दिए गए। जिनमें आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। संत बलराम दास ने कहा कि तुलसी मार्ग में बन रहे पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना शुरु होने के पूर्व मझगवां एसडीएम जितेंद्र वर्मा व एसडीओपी आशीष जैन ने धरना स्थल आकर साधू संतों को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धरना खत्म करने के लिए कहा लेकिन साधूसंत नहीं माने। इसी दौरान साधूसंतों ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संत श्याम दास, रामबालक दास, गोविद दास, रामकुमार नागा, सच्दिानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed