फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sagar from Chitrakoot will shine in county cricket with Lancashire team

Chitrakoot News: चित्रकूट का सागर लंकाशायर टीम से काउंटी क्रिकेट में बिखेरगा जलवा

Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sagar from Chitrakoot will shine in county cricket with Lancashire team
मऊ(चित्रकूट)। जनपद के सामान्य गांव निवासी क्रिकेटर सागर दुबे का चयन इंग्लैंड के लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए हुआ है। उन्होंने दिल्ली में रहकर सीनियर क्रिकेटर कपिलदेव से ट्रेनिंग ली है। मूल रूप से ओपनर बल्लेबाज सागर का आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन में दो बार चयन हुआ, लेकिन चोट के कारण उसे बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के देवरा गांव निवासी गंगा प्रसाद दुबे के चार पुत्र व एक पुत्री में सबसे छोटा सागर दुबे शुरू से ही क्रिकेटर बनने के सपने देखता रहा। 12 साल की उम्र तक खंडेहा व मऊ में टेनिस बाॅल खेला। इसी बीच वह कई बार प्रयागराज जाकर क्रिकेट कोचिंग करता था। फिर उसके भाई दिल्ली निवासी व्यवसायी अश्वनी ने उसे अपने पास बुला लिया। सागर की दीवानगी देखकर उसने क्रिकेट की ट्रेनिंग कोच परवेज आलम व गुरुचरण सिंह से दिल्ली में दिलाई। इसके बाद वह क्रिकेटर खिलाड़ी कपिलदेव से मिला। सागर ने उनसे ट्रेनिंग लेकर कई कमियों को दूर किया। सागर ने चित्रकूट के खंडेहा कस्बे में हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की थी। उसके परिवार में खेती होती है। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। जल्द ही उसकी भी शादी होनी है।
विज्ञापन

बातचीत में उसने बताया कि वर्तमान में वह एअर इंडिया की टीम से खेल रहा है। इसी दौरान उनका चयन इंग्लैंड के लंकाशायर काउंट्री क्रिकेट के लिए हुआ है। उसके कई साथी आईपीएल में पंजाब व लखनऊ टीम के लिए खेल रहे हैं। उसका भी सपना है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधायक अनिल पटेल, सांसद कृष्णा पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed