फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ruckus in Tehsil campus calling the survey wrong

Chitrakoot News: सर्वे को गलत बता तहसील परिसर में किया हंगामा

Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Tehsil campus calling the survey wrong
मानिकपुर। बारिश और बाढ़ पीड़ितों को मानिकपुर तहसील में राहत सामग्री बांटी गई।इस दौरान कुछ महिलाओं ने गलत सूची बताकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि सर्वे सही नहीं हुआ। नुकसान के बाद भी उनका पीड़ितों की सूची में नाम नहीं है। गुस्सा में उन्होंने तहसीलदार समेत मौजूद सरकारी कर्मचारियों पर आलू फेंक कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

मानिकपुर तहसील में 60 बाढ़ पीड़ितों को तहसीलदार एके गुप्ता ने राहत सामग्री बांटी। इस दौरान मौके पर बहिलपुरवा गांव की आई एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने लेखपाल पर आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावितों पर हम लोगोंं को नाम नहीं चढ़ाया गया। तहसीलदार कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि राजस्व टीम को लगा सूची तैयार कर राहत दी जाएगी। उन्होंने बताया पहली सूची में 100 लोगों का नाम था। जिसमें 60 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दी गई है। कहा लेखपाल को फिर सर्व कर सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed