फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RPF seizes 33 sacks of tendu leaves at the junction

Chitrakoot News: आरपीएफ ने जंक्शन पर 33 बोरे तेंदू पत्ते पकड़े

Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
RPF seizes 33 sacks of tendu leaves at the junction
मानिकपुर (चित्रकूट)। आरपीएफ ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर 33 बोरे प्रतिबंधित तेंदू पत्ते जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 25,938 रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद आदिवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने और बाद में पत्ते जब्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। फिर महिलाएं सभी 33 बोरे छीन ले गईं।
विज्ञापन

सहायक उप-निरीक्षक ओंकार कुमरे गश्त कर रहे थे। इसी बीच रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर पांच के पास ये बोरे पाए गए। सूचना मिलने पर वन विभाग मानिकपुर की टीम मौके पर पहुंची और पत्तों को अपने कार्यालय ले गई। आदिवासियों का आरोप है कि वन कर्मियों ने रात में उन्हें तेंदू पत्ते ले जाते हुए पकड़ा था। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने पैसे लेकर पहले पत्ते छोड़े और बाद में उन्हें फिर से जब्त कर लिया। रेंजर राजेश सोनकर ने बताया कि वन दरोगा मनीष कुमार की तहरीर पर हाता कोलान के दयाराम समेत 30-35 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed