{"_id":"5f08b11e8ebc3e6374562b42","slug":"rojagaar-srjan-ke-lie-sarakaar-ne-manarega-ko-diya-atirikt-bajat-nand-gopaal-gupta-chitrakutt-news-knp570504659","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सृजन के लिए सरकार ने मनरेगा को दिया अतिरिक्त बजट : नंद गोपाल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सृजन के लिए सरकार ने मनरेगा को दिया अतिरिक्त बजट : नंद गोपाल गुप्ता
विज्ञापन
पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत करते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता उर्फ नंदी।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट । जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को वर्चुअल पत्रकार वार्ता में केंद्र व प्रदेश सरकार के कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार आत्मनिर्भर अभियान के तहत योजनाबद्ध कदम उठा रही है। सरकार ने 2.5 करोड़ किसानों को रियायती दर पर लोन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों के साथ मछुआरों और मवेशी पालकों को भी लोन मिलेगा। रोजगार सृजन के लिए सरकार ने मनरेगा में 40 हजार करोड़ का अतिरिक्त बजट भी दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि अब मनरेगा का कुल बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आपदा को अवसर बनाने में सफलता हासिल करते हुए प्रदेश सरकार रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरी भुगतान में देशभर में अव्वल है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ,सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ,जिला महामंत्री आलोक पांडेय, हीरो मिश्रा, जयप्रकाश पांडेय, देव त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर व अर्पित जायसवाल आदि मौजूद रहे।