फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rock collapsed during mining, operator died, Pokeland shattered

Chitrakoot News: खनन के दौरान ढही चट्टान, ऑपरेटर की मौत, पोकलैंड चकनाचूर

Mon, 29 Jul 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rock collapsed during mining, operator died, Pokeland shattered
चित्रकूट। गोंडा पहाड़ पर खनन के दौरान पहाड़ का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इससे पोकलैंड समेत ऑपरेटर दब गया, जबकि तीन मजदूर बाल-बाल बच गये। जानकारी होते ही मंडलायुक्त, डीएम, डीआईजी और एसपी समेत चार थाने की पुलिस पहुंची। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से पोकलैंड और ऑपरेटर को बाहर निकाला गया। पोकलैंड चकनाचूर हो गई और ऑपरेटर की मौत हो चुकी थी। इस मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी में पट्टा संचालक भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के बजनीपुरवा स्थित गोंड़ा पहाड़ पर पत्थर की तोड़ाई होती है। रविवार की सुबह लगभग चार बजे गोंडा पहाड़ पर खनन के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इससे पोकलैंड समेत ऑपरेटर बांदा के अतर्रा क्षेत्र के तेरा निवासी राकेश निषाद (25) दब गया, जबकि अन्य ऑपरेटर उमेश और तीन मजदूर बाल-बाल बच गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। पट्टाधारक पर लापरवाही के आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही चार थाने की पुलिस फोर्स के साथ मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम शिवशरणप्पा, डीआईजी अजय कुमार सिंह, एसपी अरुण कुमार सिंह और जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन सिंह पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों को सांत्वना देकर बचाव कार्य शुरू कराया। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो क्रेनों और ग्रामीणों की मदद से ऑपरेटर राकेश के शव को बाहर निकाला जा सका। डीएम और एसपी के निर्देश पर पट्टे में सहयोगी भाजपा नेता आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि अवैध खनन और लापरवाही की जांच कराई जाएगी। इसके लिए एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed