फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Robbery at woman's house, report against four

Chitrakoot News: महिला के घर डकैती, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 19 Jan 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Robbery at woman's house, report against four
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी गांव में महिला को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर डकैतों ने लूटपाट की। डकैत घर में रखे जेवर, नकदी व अन्य सामान लूट लिए। विरोध करने पर बंदूक की बटों से पीटकर भाग निकले। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

थाना व मारकुंंडी गांव निवासी ममता गुप्ता ने बताया कि पति रमाकांत का निधन हो चुका है। घर में ही छोटी सी जनरल स्टोर की दुकान कर गुजारा करती है। बुधवार की रात को वह दुकान बंद कर पीछे स्थित कमरे में सोने चली गई। बच्चे दूसरे घर में थे। देर रात कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया और कुछ सामग्री मांगी। सुबह आने के लिए कहा तो बोले जरूरी है। इस पर उसने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन

बताया कि चार-पांच लोग अंदर घुस आए और उसे पीटने लगे। चिल्लाने पर उस पर बंदूक तान दी। बटों से पीटकर उसे बंधक बना दिया। इसके बाद दुकान व घर में रखे जेवर, नकदी और अन्य सामग्री लूट ली। लगभग दो लाख का सामान लूटा है, जबकि पुलिस का मानना है कि लगभग 78 हजार की सामग्री की लूट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वह कुछ डकैतों को पहचान गई है। भागते समय डकैतों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डकैतों के जाने के बाद बाहर आकर आसपास के लोगों को बताया और पुलिस सूचना दी गई। इस पर मारकुंडी थाना प्रभारी अनिल कुमार फोर्स लेकर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

गुरुवार की सुबह एसपी अरुण कुमार सिंह डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। महिला की तहरीर पर गांव के गुड्डू व तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों काे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed