फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Road being built at a cost of Rs. 43 crores collapsed, dust laden truck overturned

Chitrakoot News: 43 करोड़ से बन रही सड़क धंसी, डस्ट लदा ट्रक पलटा

Sun, 20 Jul 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Road being built at a cost of Rs. 43 crores collapsed, dust laden truck overturned
भौरी पहाडी मार्ग पर बन रही सड़क में दरार। - फोटो : संवाद
चित्रकूट/भौंरी। हाईवे किनारे भौंरी से पहाड़ी तक लगभग 43 करोड़ से बन रही 13 किलोमीटर सड़क बारिश में कई जगह धंस गई। शनिवार को गिट्टी के डस्ट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके अलावा सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र मिश्रा व आशीष कुमार ने बताया कि मुख्यालय से लगभग 14 किमी दूर लोक निर्माण विभाग 42.82 करोड़ की लागत से भौंरी से बाई पास पहाड़ी मार्ग तक सात मीटर चौड़ी डामर रोड बना रहा है। इसका ज्यादातर निर्माण कार्य दो महीने पहले किया गया है। दावा है कि 80 फीसदी काम भी पूरा है। अभी नांदी गांव तक सड़क बनाई गई है। इस सड़क के किनारे नांदिन, बूढ़ा, पहाड़ी और आनंदीपुर आदि पड़ते हैं। इस रोड से राजापुर से कौशांबी तक जाने वाले ट्रक खनिज सामग्री को लादकर आते जाते हैं। नांदी गांव में प्राचीन सोमनाथ का मंदिर भी बना है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

भौंरी कस्बे से लगभग 400 मीटर आगे सड़क कई जगह धंस गई है। करीब पांच मीटर उखड़ भी गई है। शनिवार को तड़के राजापुर की ओर जा रहा डस्ट लदा ट्रक सड़क धंसने से पलट गया। जानकारी होते ही रैपुरा पुलिस पहुंची। चालक और परिचालक को निकालकर जेसीबी से ट्रक को सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि सड़क घटिया बनाई गई है। मानक के अनुसार सामग्री नहीं डाली गई। सड़क किनारे फुटपाथ पर भी मिट्टी नहीं डाली गई। इससे सड़क उखड़ने लगी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव कहना कि सड़क निर्माण सामग्री नहीं डाली गई। मात्र डामरीकरण कर दिया गया। इससे ट्रक निकलते ही सड़क धंस गई। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

-------इनसेट
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माणाधीन है। जिस स्थान पर ट्रक पलटा है, वहां से आगे पांच स्थानों पर फुटपाथ का काम नहीं हो पाया है। एई सुशील श्रीवास्तव व जेई ज्ञानेंद्र सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है। पहली रिपोर्ट के अनुसार इन स्थानों पर स्थानीय लोगोें का मुआवजा और जमीन का विवाद है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण सड़क की साइडिंग नहीं हो पाई। सिर्फ मिट्टी के ऊपर डामरीकरण है। इसे पूरी तरह सपोर्ट नहीं दिया जा सका है। घटना के पीछे यही कारण अभी तक सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed