फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   RK Patel was defeated in his own district

Chitrakoot News: अपने ही जिले में मात खा गए आरके पटेल

Thu, 06 Jun 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
RK Patel was defeated in his own district
चित्रकूट। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल इस बार अपने जिले के मतदाताओं का विश्वास नहीं जीत पाए। शायद यही कारण है कि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे, यही उनकी हार का कारण बने।
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल अच्छी लीड लेकर आगे बढ़े थे, तब उनकी जीत लगभग 50 हजार मतों से हुई थी। इस बार मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने 62,480, बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी ने 62, 397 और भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल 62,135 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी ने 91,006 मत प्राप्त किया। बसपा प्रत्याशी ने 64,276 और भाजपा प्रत्याशी को 63, 933 मत मिले। यहां भी आरके सिंह पटेल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस बार बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी को दोनों विस क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा से ज्यादा तरजीह दी है। 2019 के चुनाव में सपा का बसपा से गठबंधन था। सपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त को दोनों विधानसभा क्षेत्रों से सवा चार लाख मत मिले थे। भाजपा को लगभग पौने पांच लाख मत मिले थे। इस बार सपा का कांग्रेस से गठबंधन होने पर सपा प्रत्याशी को चार लाख से अधिक मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख, 30 हजार मत ही मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed