फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Riot over conversion, report filed against four

Chitrakoot News: धर्म परिवर्तन कराने को लेकर हंगामा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 31 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Riot over conversion, report filed against four
मऊ(चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव में ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का आरोप लगा रविवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। विहिप कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मऊ के बाजार रोड निवासी विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मुकेश बाजपेई ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि अहिरी गांव में फूलचंद व उसके सहयोगी अपने घर में कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। मौके पर विहिप के कार्यकर्ता पहुंचे। वहां पर ईसाई धर्म अपनाने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। साथ ही हिंदू धर्म के देवी देवताओं का अपमान कर उनके प्रति घृणा पैदा की जा रही थी। रोकने के प्रयास किया तो अहिरी गांव निवासी फूलचंद्र, अर्जुनपुर खंडेहा निवासी बाबूलाल, रामनगर निवासी संतलाल और कौशांबी जिले के महिला निवासी राजकुमार पटवा बहस करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर दोनों पक्ष से तीखी बहस होने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फूलचंद्र व अन्य कह रहे थे कि वह सब धर्म परिवर्तन नहीं करा रहे थे। वह तो घर में कुछ जानने वालों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। वहीं, विहिप कार्यकर्ताओं ने कहाकि गरीबों को जबरन ईसाई बनने का प्रलोभन दिया जा रहा था। विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके सामने भी ईसाई धर्म अपनाने का जोर दिया जा रहा था। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फूलचंद्र, राजकुमार, संतलाल व बाबूलाल के खिलाफ ईसाई धर्म अपनाने, प्रचार-प्रसार करने व हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने और घृणा पैदा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
इनसेट
चित्रकूट। मऊ के अहिरी गांव निवासी फूलचंद पर आरोप है कि वह कई साल से यह काम कर रहा है। विहिप के जिला कमेटी के सदस्य अंकित शुक्ला ने बताया कि फूलचंद्र ने भी खुद ईसाई धर्म अपना लिया है। अब वह ईसाई मिशनरी के ईशारे पर काम कर रहा है। इनकी एक टीम है जो ग्रामीण क्षेत्र में गरीब वर्ग को धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर करते हैं। इनकी कार्यशैली में गरीबों को पहले धन का लालच दिया जाता है। धन की लालच में ही गरीब वर्ग इनके झांसे में आता है। गांव-गांव जाकर या फिर एक स्थान पर कई ग्रामीणों को एकत्र कर उन्हें बाइबिल पढ़ाई जाती है। बाइबिल के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed