{"_id":"e2255b25e3e610109d9e1f631349bf63","slug":"revenue-target-will-not-pay-withheld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं तो वेतन रुकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं तो वेतन रुकेगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने लक्ष्य के मुकाबले कई विभागों की राजस्व वसूली की हालत ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि वसूली लक्ष्य हासिल नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला खनिज अधिकारी पी. के सिंह को चेतावनी पत्र देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मनोरंजन कर लिपिक कन्हैया लाल से बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अभियोजन, मानीटरिंग सेल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अतिक्रमण, परिवहन, वन, विद्युत, आबकारी, मंडी समिति, आबकारी, कर करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनोरंजन, नगर पालिका परिषद कर्वी, नगर पंचायत मानिकपुर, आबकारी, मंडी समिति, बांट-माप आदि विभागों की लक्ष्य के मुकाबले वसूली ठीक नहीं है। इन विभाग के अधिकारियों को आगाह किया कि यह अंतिम महीना है। सरकार से मिले लक्ष्य को शत-प्रतिशत करें।
विज्ञापन
राजस्व वसूली कम होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनन का लक्ष्य कम होने पर जिला खनिज अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार कार्यालय से बाहर निकलकर अमीनों को साथ लेकर लक्ष्य की शत प्रतिशत वसूली करें। वसूली के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। शत प्रतिशत वसूली न करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी का वेतन रोका जाए और अमीनों को चार्जशीट दी जाए।
कृषि भूमि का कब्जा हटाने के बाद दुबारा कब्जा करने की शिकायत आए तो 122 बी के तहत कार्रवाई करें। वरासत दर्ज कराने का काम लेखपालों को कार्यक्षेत्र में भेजकर कराएं। बैनामा वाले प्रकरणों को लेखपाल देखें और धारा -41 के तहत मामले समयबद्ध तरीके से निपटाएं।
उन्होंने अभियोजन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से संबंधित बैठक में कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी पवन कुमार, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, रमेश रंजन, अभयराज, एके श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी सीपी उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।