{"_id":"69750bdaa67037e0b300ad9b","slug":"republic-day-celebrations-tricolour-sales-surge-excitement-reigns-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-126181-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की धूम: तिरंगे की बिक्री में उछाल और उत्साह का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की धूम: तिरंगे की बिक्री में उछाल और उत्साह का माहौल
Sat, 24 Jan 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो न-24 सीकेटीपी 18 दुकान पर तिरंगा झंड़ा खरीदते लोग। संवाद
चित्रकूट। देश का 77वां गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही चित्रकूट जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय बाजारों में तिरंगे झंडों की बिक्री में उछाल दिखा, वहीं पुलिस लाइन, स्कूल और कॉलेजों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छात्र-छात्राओं से युवक-युवतियों तक हर कोई इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए उत्साहित नज़र आ रहा है।
शहर के नई बाजार, पुरानी बाजार के साथ-साथ मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी और राजापुर जैसे कस्बों में भी तिरंगा झंडा बेचने वाली दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर झंडे खरीदने के लिए छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। झंडा विक्रेताओं के अनुसार, पिछले दस सालों से वे गणतंत्र दिवस पर झंडे बेच रहे हैं और इस साल भी उन्होंने पहले से ही पर्याप्त मात्रा में माल दुकानों में रख लिया था।
-- -- -- --
झंडों की कीमतों में बढ़ोतरी: दुकानदार सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि पिछले पांच सालों की तुलना में इस बार झंडों की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। जहाँ पांच साल पहले कागज के छोटे झंडे पांच रुपये के दो मिलते थे, वहीं अब एक झंडा पांच रुपये का मिल रहा है। इसी तरह, कपड़े के छोटे झंडे जो पहले पांच रुपये के दो आते थे, अब पांच रुपये का एक मिल रहा है। कपड़े के बड़े झंडे की कीमत भी बढ़ी है, जो पहले 50 रुपये का मिलता था, अब 80 से 100 रुपये के बीच बिक रहा है। अनुमान है कि गणतंत्र दिवस तक जिले में 30 हजार से अधिक झंडे बिक जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- --
पुलिस लाइन और शिक्षण संस्थानों में तैयारियां : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस के जवान परेड की रिहर्सल में व्यस्त हैं। इसी तरह स्कूल और कॉलेजों में भी छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी निकालने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई भी की जा रही है।