फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report filed against four in middle aged man's murder, two arrested

Chitrakoot News: अधेड़ की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four in middle aged man's murder, two arrested
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के पिपरौंद गांव में नाम के आगे सिंह लिखने को लेकर विवाद में अधेड़ की हत्या में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह भी पता कि बच्चों के बीच विवाद पहले हुआ। इसके बाद पहले से खुन्नस खाए युवकों ने शिरोमणि व उसके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। पिपरौंद निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम को घर से कुछ दूर रहने वाले चंद्राकांत पांडेय उर्फ छोटू रजनीश पांडेय, रमानिवास पांडेय व उसका पुत्र जानू पांडेय आए और पिता रामशिरोमणि आरख पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे पिता जमीन में गिर गए, इसके बाद भी आरोपी लात घूसों से मारा पीटा। मारपीट से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि उसने व पिता ने अपने नाम के आगे फेसबुक में सिंह लिख दिया था। इससे आरोपी खुन्नस मानते थे। इसी बात को लेकर मारा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, सपा नेता मान सिंह पटेल, सदस्य जिला पंचायत मीरा भारती सहित अन्य कई नेता पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी अरुण कुमार सिंह से भी मिले। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार रोक दिया।
विज्ञापन

कहा कि जब तक सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेगें। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रजनीश पांडेय व चंद्रकांत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed