फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Relief from storms and rain; chances of more today and tomorrow.

Chitrakoot News: आंधी-बारिश से राहत, आज-कल भी आसार

Fri, 26 Jun 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Relief from storms and rain; chances of more today and tomorrow.
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दामिनी एप के प्रयोग पर जोर
विज्ञापन

- वर्षा जल संचय के लिए किसानों को खेत में मेड़बंदी की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार शाम को पहाड़ी क्षेत्र और सीमा से सटे मध्य प्रदेश के बरौंधा व मझगवां में हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। हालांकि, इस दौरान बिजली गिरने से एक किसान झुलस गया जबकि नौ मवेशी मर गए।
शुक्रवार शाम को पहाड़ी क्षेत्र व मध्य प्रदेश क्षेत्र के बरौंदा व मझगवा क्षेत्र के आसपास के गांवों में वर्षा हुई। बरौंदा गांव के राजकुमार, सुशील ने बताया कि शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि 27 व 28 जून को आंधी चलने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान लोग घरों से बाहर न निकलें। पशुओं को सुरक्षित स्थानों में रखें। वर्षा जल संचय के लिए खेतों में किसान मेडबंदी का कार्य कर लें। बिजली से बचने के लिए दामिनी एप का प्रयोग करें।
विज्ञापन

फोटो 26 सीकेटीपी 37 मानिकपुर सीएचसी में भर्ती झुलसा किसान। संवाद
बिजली गिरने से किसान झुलसा
मानिकपुर/पहाड़ी। आंधी-पानी के दौरान खिचरी गांव निवासी पप्पू कोल (62) बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से पप्पू झुलस गए। उसके दो पालतू कुत्ते भी मर गए। एसडीएम मो. जसीम अहमद ने सीएचसी में झुलसे किसान का हालचाल जाना। डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू कोल की स्थिति नाजुक है। रक्तचाप भी स्थिर नहीं है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्र में बरद्वारा गांव में बिजली गिरने से पांच मवेशी मर गए। चार मवेशी गोशाला के हैं। बीडीओ संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम में मवेशियों की मौत बिजली गिरने से पुष्टि हुई है। मध्य प्रदेश के बरौंदा क्षेत्र के पड़ो गांव में बिजली गिरने से चार बकरियां मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed