फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Relief and compensation to performance

राहत सामग्री व मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 03 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Relief and compensation to performance
तहसील सभागार के सामने प्रदर्शन करते कंठीपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे अलग-अलग ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने राहत सामग्री, मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पहाड़ी ब्लाक के कटेहामाफी के राशन कार्ड धारों ने कोटेदार के समर्थन में प्रदर्शन किया और कोटेदार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कुछ गांव के  लोगों ने खराब हैंडपंप रिबोर कराने के लिए आवाज उठाई। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 
सदर ब्लाक क्षेत्र के कंठीपुर के ग्रामीणों ने तहसील सभागार के सामने प्रदर्शन कर बताया कि अभी तक उनको अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा दलहन व तिलहन के बीज अनुदान में भी नहीं मिले। कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मौके पर ब्रजलाल, जगनंदन, बाबूलाल, बलराज, मनजीत, सीताराम, जुगुल, जागेश्वर, कुंजबिहारी, संगम व जियालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहाड़ी ब्लाक के  कहेटामाफी के राशनकार्ड धारकों ने कोटेदार के समर्थन में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। विनोद कुमार, चंद्रभान, भानू प्रताप, चुन्ना, सुंती, ज्ञानमती, बबुली, रमपतिया व बेलपतिया ने बताया कि उनके गांव के कोटेदार ने राशन सामग्री वितरण में गड़बड़ी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखा राहत सामग्री वितरण में जो धनराशि ली गई थी, वह ट्रैक्टर चालक ने भाड़े के रूप में ली है। कोटेदार का उसमें कोई हाथ नहीं है। उसकी दुकान को गलत सूचना पर निरस्त किया गया है। ग्रामीणों ने उसकी दुकान बहाल कराने की मांग की।

कहौंरी गांव के चुनबाद, बैली, चुन्नूराम, नथिया, रामस्वरूप व अशोक आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि दिसंबर 2015 में गांव में लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण कराया था। जिसमें उन लोगों ने मजदूरी की थी। लेकिन चार माह से ज्यादा का समय होने के बावजूद अभी तक भुगतान नहीं किया गया। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई।

  दुबारी के एरानमाफी से ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन सामग्री नहीं मिलती। कोटेदार की मनमानी से कार्ड धारक परेशान हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को सूखा राहत सामग्री नहीं मिली। उनके कार्र्ड होने के बावजूद सूची में नाम नहीं है। इस मौके पर रामखिलावन, बुद्धलाल, लक्ष्मी, चौबी देवी, इंद्रपाल, इंद्रराज, महेंद्र व शिवप्रसाद आदि मौजूद रहे।


 पहाड़ी के भुइहरी माफी के राजकुमार, केवल प्रसाद, सुंदरलाल, कमलेश व नन्ही आदि ने आरोप लगाया कि उनके अंत्योदय राशन कार्ड के नंबर पर कोटेदार व लेखपाल ने अपात्रों को सूखा राहत सामग्री दिलाई है। पात्र होने के बावजूद उन्हें सामग्री नहीं मिली। इसकी जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed