{"_id":"57eab4424f1c1b653b574e8f","slug":"refused-to-eat-chewing-woman-blew-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा खाने से मना करने पर महिला ने खुद को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा खाने से मना करने पर महिला ने खुद को फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुटखा खाने से मना करने पर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग से घर का सामान भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, चौकी क्षेत्र के सभापुर बराछ निवासी मोनिका देवी (36) पत्नी रामभवन का मंगलवार सुबह पति से गुटखा खाने को लेकर विवाद हो गया। रामभवन के मुताबिक मोनिका को वह अक्सर गुटखा न खाने के लिए टोकता था। सुबह जब बच्चे स्कूल चले गए और वह चारा काटने खेत गया। तभी मोनिका ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली।
विज्ञापन
घर से धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने खेत पर आकर सूचना दी। ग्रामीणों के साथ दौड़कर घर वह घर पहुंचा और किसी तरह कमरे को खोला लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण अंदर नहीं जा सका। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई लेकिन तब तक मोनिका की मौत हो चुकी थी। मृतका के दो पुत्री, एक पुत्र है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि कई दिनों से पति-पत्नी के बीच गुटखा खाने को लेकर विवाद हो रहा था। पत्नी के गुटखा खाने की शिकायत पति ने उसके मायके में भी की थी। जिससे महिला नाराज थी। फिलहाल अन्य कोई कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन