फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reflection on the problem of crop, cowshed and manure

फसल, गोशाला और खाद की समस्या पर चिंतन

Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Reflection on the problem of crop, cowshed and manure
सदर तहसील परिसर में एसडीएम पूजा यादव को ज्ञापन सौंपते भाकियू तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह। संवा? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/पहाड़ी/मऊ। भारतीय किसान यूनियन ने जिले की तहसीलों में बैठक कर गोशाला, फसलों का नुकसान व खाद की समस्या पर चर्चा की। प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

पहाड़ी तहसील परिसर में ब्लाक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। जिसमें बारिश से किसानों और गोशालाओं को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कहा कि गोशालाओं में चारे की व्यवस्था नहीं है। चार दिन में आठ मवेशियों की मौत हो चुकी है। धान बिक्री, व खाद की समस्या पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि धान की खरीद के लिए मंडी में कोई व्यवस्था नही है। मंडल सचिव उदयनारायण सिंह ने कहा कि बछरन में गोशाला में चार दिन में आठ जानवरों की मौत हो गई । खंड विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया जिला प्रशासन को भी जानकारी दी गई उसके बावजूद भी व्यवस्था में सुधार नही हैं। ब्लाक मऊ परिसर में भी किसानों ने बीडीओ को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। हनुमान पाल, रमेशचंद्र पाठक, अरुण कुमार पांडेय, अर्जुन सिंह, योगेंद्र सिंह, रमेश फौजी ,राजकिशोर सिंह, अखिलेश मिश्रा ,राजकुमार, विनय कुमार त्रिपाठी, संतगोपाल, रामेश्वर सिंह भारतीय ,छेदीलाल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed