फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ratnagiri Express and Malgadi Passed through a broken track

टूटी पटरी से गुजरी रत्नागिरी एक्सप्रेस एवं मालगाड़ी

Tue, 10 Oct 2017 10:58 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 10 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ratnagiri Express and Malgadi Passed through a broken track
मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर टूटी रेल पटरी, - फोटो : amarujala

विज्ञापन

मानिकपुर (चित्रकूट)। मुंबई- हावड़ा रेलमार्ग पर मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से सोमवार देर रात रत्नागिरी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गई। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ। वेंडर की जानकारी पर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को दुरुस्त किया। इस दौरान करीब सवा तीन घंटे इस प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा।  
 मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो से सोमवार देर रात करीब दो बजकर पांच मिनट पर मालगाड़ी गुजर रही थी। प्लेटफार्म पर मौजूद कैंटीन के वेंडर जय गोपाल ने पटरी चटखने की आवाज सुनी। वह फुटब्रिज से नीचे उतरा तो कुछ दूरी पर पटरी टूटी दिखी। वह स्टेशन मास्टर कक्ष की ओर बढ़ा तभी इसी रूट से रत्नागिरी एक्सप्रेस पहुंच गई। यह दो मिनट प्लेटफार्म पर रुकने के बाद आगे चली गई। इसके बाद वेंडर ने सहायक स्टेशन प्रबंधक कल्लू बाबू को पटरी चटखने की जानकारी दी। तत्काल पीडब्ल्यूआई राजेश वर्मा ने नेतृत्व में दो दर्जन तकनीकी विशेषज्ञों व मजदूरों की टीम मौके पर पहुंची।  इस दौरान अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म  एक व तीन से गुजारा गया। सहायक स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि लगभग सवा तीन घंटे में टूटी पटरी पर फिश प्लेट और बेल्डिंग आदि कर उसे दुरुस्त कर दिया गया।  सुबह सवा पांच बजे रूट सही घोषित कर प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रेन गुजारी गईं।
विज्ञापन


तीसरी बार पटरी टूटना की घटना
चित्रकूट।  पूरे मामले में रेल अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। कई स्थानों पर पटरी टूटने व अन्य कारणों से दुर्घटनाओं के बाद भी स्थानीय अधिकारी सचेत नहीं हो रहे हैं। वर्ष 2017 में ही यह तीसरी बार पटरी टूटने व चटखने की घटना हुई है। हर बार भगवान भरोसे ही ट्रेनें सुरक्षित गुजरी इसके बाद जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed