फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   rasin bandh ke pidito kode muavja

रसिन बांध के प्रभावितों को मुआवजा दे सरकार

Fri, 05 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
rasin bandh ke pidito kode muavja
फोटो- 1 व 1 आर- सदर एसडीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन करते गुलाबी गैंग के सदस्य। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गुलाबी गैंग ने रसिन बांध बनने से प्रभावित हुए लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग सरकार से की है। गैंग की महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में बनाये गये रसिन बांध में डूब क्षेत्र में प्रभावितों मेें कुछ बाशिंदों को मुआवजा न मिलने पर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। एसडीएम रामप्रकाश को दिये पत्र में मांग किया कि ऐसे लोगों को मुआवजा दिया जाये।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुलाबी गैंग की कमांडर संपतपाल के नेतृत्व मेें महिलाओं ने शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम राम प्रकाश को बताया कि रसिन बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले कई ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला। बताया कि एक खेत के पांच खाताधारक है। जिसमें मात्र एक को मुआवजा दिया गया। जबकि चार खाताधारक फूलचंद्र, माताबदल, अच्छे लाल व रज्जी को मुआवजा नहीं मिला। कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया। इस मौके पर रेखा देवी, सुनीता सिंह, सुलेखा, राजरानी, मीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed