फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   rashan

एक जून से घटे दाम में दो माह का मिलेगा तेल

Sun, 31 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
rashan
चित्रकूट। एक जून से जिले में राशन की दुकानों से मिट्टी का तेल मिलेगा। जिलाधिकारी ने सभी कोटेदारों को नए दाम पर तेल वितरण करने आदेश दिए हैं। पिछले चार-पांच माह से मिट्टी का तेल न मिल पाने के चलते ग्रामीण इलाकों के लोग परेशान थे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि जिले में एक लाख हजार लीटर मिट्टी के तेल का आवंटन अप्रेल, मई व जून के लिए किया जाना है। इसका वितरण जिले के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को किया जाना है, जिनके पास विद्युत कनेक्शन व गैस कनेक्शन नहीं है या एक कनेक्शन ही है।
विज्ञापन

शासन द्वारा अंत्योदय कार्ड पर तीन लीटर एवं पात्र गृहस्थी कार्ड पर एक लीटर की दर से मिट्टी का तेल देने के निर्देश है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पिछले दो माह लिखित आदेश न आ पाने के चलते तेल नहीं बांटा जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। मिट्टी के तेल के लिए शासन स्तर से नए रेट तय किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सदर ब्लाक कर्वी क्षेत्र में 20 किमी. दायरे वालों को 14.70 रुपये प्रति लीटर, 20 किसी से अधिक दूरी वालों को 14.80 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
इसी तरह मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में 14.95 रुपये व 15.05 रुपये की दर से मिलेगा। पहाड़ी ब्लाक में 14.85 रुपये तथा 14.95 रुपये की दर से मिलेगा। रामनगर ब्लाक में 15.55 रुपये व 15.65 रुपये की दर से मिलेगा। मऊ ब्लाक में 15.65 रुपये व 15.75 रुपये की दर से मिलेगा। बरगढ़ क्षेत्र में 15.75 व 15.85 रुपये की दर से मिलेगा।

चित्रकूट। जिले के समस्त मनरेगा जॉब कार्डहोल्डर, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगर पालिका, नगर पंचायत में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को इस बार मुफ्त राशन बांटा जाएगा। अभी तक अंत्योदय कार्ड वालों को ही बांटा जाता था। यह क्रम 11 जून तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में सभी वर्ग के कार्डधारकों को 15 जून से 24 जून तक निशुल्क खाद्यान्न बंटेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed