फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ranjana and Janaki dominated in Farrata

फर्राटा में रंजना व जानकी का दबदबा

Wed, 18 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ranjana and Janaki dominated in Farrata
चित्रकूट। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से बुधवार को सदर ब्लाक की एक दिवसीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता यहां स्टेडियम में हुई। 1500 मीटर दौड़ में शिवानंद सिंह अव्वल रहे। लंबी कूद में विनीता देवी व अंशु प्रथम रहे। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार, विशिष्ट अतिथि इंटर कालेज छीबों के व्यायाम प्रवक्ता संजय व व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद कुशवाहा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रंजना प्रथम, विनीता देवी द्वितीय, रिंकी यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में जानकी रैकवार प्रथम, राजेश सिंह द्वितीय, सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजेश सिंह प्रथम, पवन कुमार द्वितीय, रमाकांत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका दौड़ में रिंकी यादव प्रथम, बल्ली द्वितीय, अवंतिका तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दीपक प्रथम, मूलचंद्र द्वितीय, धीरज तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवानंद सिंह प्रथम, मूलचंद्र द्वितीय व शिवदत्त तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में विनीता देवी प्रथम, रंजना द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अंशू वर्मा प्रथम, प्रमोद कुमार द्वितीय व कमलाकांत तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग में आरती प्रथम, वंदना द्वितीय, शिवानी तीसरे नंबर पर रहीं। बालक वर्ग में विनीत सिंह प्रथम, सत्यम द्वितीय, सचिन यादव तृतीय तथा डिस्कस फेंक बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, आरती द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में सचिन यादव प्रथम, रोहित द्वितीय, श्याम यादव तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में कर्वी माफी की टीम विजेता और कसहाई की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग में कसहाई की टीम विजेता एवं कर्वी माफी की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल बालिका वर्ग में तरौंहा विजेता व सोनेपुर उप विजेता। बालक वर्ग में बनकट विजेता और उप विजेता सोनेपुर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी सुधीर कुमार, निर्णायक मंडल में प्रताप नारायण श्रीवास्तव, श्रीकेशन सिंह, श्यामसुंदर यादव, विनोद सिंह, अनिल सिंह, श्रवण दीक्षित, लवलेश सिंह, प्रेम प्रकाश, रामनरेश व संजय कुमार आदि शामिल रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed