{"_id":"615f3c398ebc3e05e91ab572","slug":"ranjan-youth-attacked-with-an-ax-chitrakoot-news-knp6569411151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बगदरी के प्रधान के भाई रामदयाल (50) को गांव के एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव में देवीजी की प्रतिमा स्थापित कराने के बाद रामदयाल अपने घर हेला जा रहे थे। गांव के अंदर चौराहे पर घात लगाकर बैठा प्रधान का विरोधी उनके गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हो गया। यह देख परिजनों ने घटना की जानकारी मानिकपुर थाने में दी।
थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया व एसएसआई दिनेश सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भेजा है। डाक्टरों ने प्राथमिक के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।