{"_id":"69a1e4230e85552a63085c3f","slug":"ranipur-khaki-drinking-water-scheme-95-of-pipeline-laying-work-completed-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-127701-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर खाकी पेयजल योजना: पाइपलाइन बिछाने का 95 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर खाकी पेयजल योजना: पाइपलाइन बिछाने का 95 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना चांदी बांगर के रानीपुर खाकी गांव का जायजा लिया। निरीक्षण में योजना की प्रगति संतोषजनक पाई गई। हालांकि कुछ कार्य अभी भी शेष हैं।
गांव में 3840 मीटर पाइप लाइन बिछाई जानी थी, जिसमें से 3640 मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। तीन पुरवों में 195 गृह जल संयोजन के लक्ष्य के मुकाबले 158 संयोजन किए गए हैं। पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई 1500 मीटर सड़क में से 1400 मीटर की मरम्मत कर दी गई है।
वाटर वर्क्स परिसर के निरीक्षण में टंकी में सीपेज मरम्मत और पंप हाउस की पेंटिंग का काम अधूरा पाया गया। अपर जिलाधिकारी ने फर्म प्रतिनिधि को शेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जल निगम ग्रामीण के जूनियर इंजीनियर विंध्यवासिनी प्रसाद चौबे भी उपस्थित रहे।