फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rani Laxmibai in Kabaddi, Kiran Bedi's team victorious in tug of war

Chitrakoot News: कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई, रस्साकसी में किरन बेदी की टीम विजयी

Tue, 19 Nov 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai in Kabaddi, Kiran Bedi's team victorious in tug of war
पहाड़ी । किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान बछरन मे किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को शारीरिक स्वास्थ्य, टीम वर्क और आत्मविश्वास के माध्यम से सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, दौड़, रस्साकसी आदि खेल शामिल रहे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बछरन बृजजीवनं विशिष्ट अतिथि सहायक अध्यापक सोनू ने शुभारंभ कराया। अरुणमा सिंह क्लस्टर के सात पंचायतों की 109 किशोरियों ने खेल में भाग लिया। कबड्डी टीम की विजेता टीम रानी लक्ष्मीबाई, रस्साकसी की विजेता टीम किरण बेदी, दौड़ में अन्नपूर्णा प्रथम, रंजना द्वितीय और सपना तृतीय और क्रिकेट के विजेता टीम पूनम यादव टीम रहीं। परियोजना समन्वयक रोहित राज, नंदलाल, अविनाश तिवारी, प्रवीण कुमार, उमा, अनूप उपाध्याय, सुनीता, शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed