फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramdal came out between Shriram Jayaghosh

श्रीराम जयघोष के बीच निकला रामदल

Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramdal came out between Shriram Jayaghosh
चित्रकूट। दशहरा के पूर्व संध्या पर मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर रामदल निकला। जगह-जगह घरों के बाहर महिलाओं व पुरुषों ने रामदल को रोक राम-लक्ष्मण की आरती कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

दशहरा पर्व के पूर्व नवरात्र की नवमी सोमवार को रामदल हर्षोल्लास के साथ नगर में निकाला।
शहर के धुसमैदान से निकले रामदल में भारी संख्या में रामभक्त जयश्री राम के जयघोष करते हुए नाचते थिरकते व खुशियों में सराबोर रहे। धुस मैदान स्थित रामलीला भवन से हाथी-घोड़ा, बैंडबाजा व विभिन्न प्रकार की अलग-अलग झांकियों की चौकी में सुसज्जित होकर राम व लक्ष्मण की टोली के साथ वीर हनुमान, जामवंत, अंगद, नल-नील आदि ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर रामदल का स्वागत किया। वहीं रामभक्तों ने विभिन्न करतब दिखाए। जगह-जगह रुक-रुक कर कलाबाजियाें का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन

जिसमें तलवार, ढाल, लाठियों का प्रदर्शन किया, आग से भी कलाकारों ने खेलते हुए लोगों को हतप्रभ कर दिया। रामभक्तों को जलपान कराया गया। इस दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो इसके लिये भारी पुलिस बल रामदल के आगे-आगे चल रहा था। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, रामदल में शामिल कमेटी के श्याम गुप्ता, विजय मिश्रा, परितोष द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, शानू गुप्ता, शेषू जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव आदि हजारों रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed