फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramayan Darshan worth Rs 9.50 crore goes unnoticed, digital gallery remains closed due to lack of visitors

Chitrakoot News: 9.50 करोड़ का रामायण दर्शन सूना, दर्शकों की कमी से बंद रहती डिजिटल गैलरी

Sat, 21 Mar 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Darshan worth Rs 9.50 crore goes unnoticed, digital gallery remains closed due to lack of visitors
फोटो 20 सीकेटीपी-07- बंद रामायण दर्शन। संवाद - फोटो : हादसे में घायल योग गुरु रविशंकर महाराज।
चित्रकूट। धर्मनगरी में कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर 9.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रामायण दर्शन और डिजिटल गैलरी में दर्शकों की कमी है। इस कारण यह अक्सर बंद रहती है। भगवान राम के चित्रकूट में बिताए चौदह वर्ष और पूरे रामायण का दर्शन कराने वाला यह प्रोजेक्ट अपेक्षित लाभ नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों और पर्यटन अधिकारियों ने इसके बंद रहने के पीछे अलग रास्ते का अभाव और प्रचार की कमी को मुख्य कारण बताया है। गैलरी परिक्रमा मार्ग पर स्थित होने के कारण श्रद्धालु पहले परिक्रमा पूरी करने में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बहुत कम लोग गैलरी तक पहुंच पाते हैं, जिससे पर्याप्त दर्शक न होने पर शो संचालित नहीं होते। रामप्रकाश, देवदत्त और सुरेश सिंह ने बताया कि बाहर से आए श्रद्धालु भी गैलरी देखना चाहते हैं। लेकिन बंद मिलने से वे निराश होकर लौट जाते हैं। उनका कहना है कि नियमित शो और बेहतर प्रचार-प्रसार से यहां अच्छी संख्या में दर्शक आ सकते हैं। रामायण दर्शन के लिए कोई अलग रास्ता न होना भी एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन




दर्शकों की कमी के मुख्य कारण

रामायण दर्शन परिक्रमा मार्ग में बना है, जिससे चार पहिया व दो पहिया वाहन से लोग नहीं पहुंच पाते। परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालु पहले अपनी परिक्रमा पूरी करने में लगे रहते हैं। इस वजह से शो चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में लोग नहीं जुट पाते। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने अलग रास्ते की मांग की है। उनका मानना है कि अलग रास्ता होने पर यह पर्यटकों के लिए अच्छा विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

रामायण दर्शन के लिए अलग रास्ता न होने के कारण कम संख्या में दर्शक पहुंच पाते हैं। कार्यक्रम स्थल प्रतिदिन खुलता है और बृहस्पतिवार को बंद रहता है।- आरके रावत, पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed