{"_id":"68fd1646973afbf039016dbe","slug":"ram-van-gaman-bharat-gaurav-yatra-will-reach-ayodhya-from-chitrakoot-via-rameshwar-sri-lanka-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-122459-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट से रामेश्वर, श्रीलंका होते अयोध्या पहुंचेगी राम वन गमन भारत गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट से रामेश्वर, श्रीलंका होते अयोध्या पहुंचेगी राम वन गमन भारत गौरव यात्रा
Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-4- परिचय- चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर बने मंच पर संबोधन करते संत मोरारी बापू । संवाद
चित्रकूट। विश्व को प्रभु राम के जीवन की लीलाओं के माध्यम से आम जन को राम वनगमन भारत गौरव यात्रा सत्य प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाएगी। प्रख्यात राम कथा वाचक संत मोरारी बापू की पहल पर राम वन गमन भारत गौरव यात्रा के लिए शनिवार को विशेष ट्रेन चित्रकूट से रवाना की गई। संत मोरारी बापू ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। यह यात्रा उन स्थानों से होकर गुजरेगी, जहां पर श्रीराम के पग पड़े थे। वहीं पर श्रीराम कथा भी होगी। चार नवंबर को आठ हजार किमी का सफर तय कर 11वें दिन श्रीलंका से अयोध्या पहुंचेगी, जहां पर इस यात्रा का समापन होगा।
कार्यक्रम में संत मोरारी बापू ने कहा कि यह यात्रा आध्यात्मिक व अंर्तमन से निकाली गई है। इसका निर्विकार भाव है बस एक ही भावना है कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व का कल्याण हो। कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचना राम कथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारु...से ही प्रेरित होकर यह यात्रा चित्रकूट से शुरु हुई है। चित्रकूट कोई घूमने या प्रवास की भूमि नहीं बल्कि तप की भूमि है।
यह यात्रा विश्व के कल्याण के लिए ही निकली है।आज भी बहुत से लोगों को यह पता नहीं है कि भगवान श्रीराम किस- किस जगह गए हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए भगवान श्रीराम के प्रति संदेश देने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें भारत व हर राज्य सरकार के साथ रेलवे व संतों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भगवान राम देश के प्राण हैं। जबतक अयोध्या में मंदिर नहीं बना था तो विश्व में भारत का सिर नीचा रहता था अब गर्व से सिर ऊंचा रहता है। वाराणसी के जगदगुरु सतुआ बाबा, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, आयोजक मदन कुमार, रामहृदयदास, आईआरसीटीसी की ग्रुप जनरल मैनेजर प्रर्मिला गुप्ता, स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार, रूपेश व्यास आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विशेष ट्रेन देखने को उमड़ीं भीड़
चित्रकूट। विशेष ट्रेन को लेकर शहरवासियों में भी कौतूहल रहा। इसे देखने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे। इस यात्रा के बारे में बताया गया कि वनवास काल में प्रभु राम ने जहां-जहां गमन किया उनमें से महत्वपूर्ण स्थलों से होते हुए विमान द्वारा श्रीलंका पहुंचेगी और श्रीलंका में एक दिन राम कथा गायन के बाद जैसे भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या वापस आए थे वैसे ही यह यात्रा विमान से अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के बाद पूर्ण होगी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विशेष ट्रेन में शामिल होंगे 22 कोच
चित्रकूट। मोरारी बापू की यात्रा 22 कोच वाली एक विशेष रेलगाड़ी से सफर तय करेगी। रेलवे ने इस यात्रा के 411 यात्रियों की सूची का पूरा ध्यान रखने के लिए तैयारी की है। हर कोच में यात्री को जरूरत की सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अत्रिमुनि आश्रम से हुई शुरुआत
चित्रकूट। शनिवार को विशेष ट्रेन के यात्री व संत मोरारी बापू अनुसूइया आश्रम पहुंंचे। अत्रि मुनि आश्रम से श्रीराम कथा सुनाकर बापू ने यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों को विशेष बसों से आश्रम फिर स्टेशन तक पहुंचाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते में जय सियाराम की गूंज सुनाई पड़ती रही।(संवाद)