फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rajapur officer adverse entry

राजापुर तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 22 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Thu, 22 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rajapur officer adverse entry
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : amarujala

डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में समग्र ग्रामों के नोडल अधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें राजापुर तहसीलदार के गैरहाजिर रहने पर प्रतिकूल प्रविष्ट देने और सरकार की योजनाओं के बंद काम शुरू न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि जिन-जिन विभागों के कार्य अभी शुरू नहीं कराए गए हैं, उन्हें तत्काल शुरू कराएं। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में जब तक धनराशि नहीं पहुंचेगी, तब तक संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को वेतन नहीं दिया जाएगा। कहा कि जिस तरह से जनपद के सरैंया स्कूल का पूरे प्रदेश में साफ-सफाई, पठन-पाठन आदि कार्यों में नंबर एक स्थान आया है, उसी तरह सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन


समाजवादी पेंशन की समीक्षा में कहा कि इसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा  हेराफेरी की गई है। लाभार्थियों के खाते का पैसा दूसरे लाभार्थियों के खाते में भेजा गया है। यह खेद का विषय है। इसकी सीडीओ गहनता से जांच कर संबंधित लिपिक, ग्राम पंचायत अधिकारी व बैंक के अधिकारियों के खिलाफ  जांच करें और दोषी पाए जाने पर एफ.आईआर दर्ज कराएं। बैठक में सीडीओ ए दिनेश कुमार, एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, डीडीओ अजितेंद्र नारायण मिश्र, पीडी ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, डीपीआरओ रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed