{"_id":"5776be174f1c1b797179b7aa","slug":"rain-humid-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई बारिश, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुई बारिश, उमस से मिली राहत
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान भीगी सड़क व छाता लेकर निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चार दिनों से भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश के बाद राहत मिली। आसपास के क्षेत्र में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई। बारिश से किसानों को ज्यादा सुकून मिला। अब वे धान की पौध लगा सकेंगे।
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश जून के अंतिम पखवारे में होने के बाद जिले का तापमान 46 से 35 तक पहुंच गया था। इसके बाद उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। पारा चढ़कर 41 तक पहुंच गया था। खेतों की जुताई कर चुके किसान बुआई के लिए बारिश की दुआ मांग रहे थे। अचानक शुक्र वार की दोपहर को जिले के काफी हिस्से में बारिश हुई तो सभी को राहत मिली। बारिश के दौरान लोग छाता लेकर सड़कों पर निकले।
विज्ञापन