फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain damages paddy, wind blows crops into fields

Chitrakoot News: बारिश से धान को नुकसान, हवा से खेतों में गिरी फसल

Fri, 31 Oct 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rain damages paddy, wind blows crops into fields
चित्रकूट। जिले में हवा के साथ हो रही बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई हैं। खलिहान में रखी फसल भी भीगकर बर्बाद हो गई है। बारिश होने से शहर सहित गलियों व कस्बों में कई स्थानों में जलभराव हो गया है। इससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को भी तड़के चार बजे से बारिश हो रही। राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ सहित जिला मुख्यालय के आसपास धान की लगी फसल को नुकसान हुआ है। पुरवा तरौंहा गांव के किसान संतोष कुमार ने बताया कि उसने दो बीघा में धान की फसल लगाया था। फसल पककर तैयार हो गई है। खोह गांव के सुनील तिवारी ने बताया कि चार बीघा में धान लगाया था। तेज हवा के साथ बारिश होने से फसल खराब हो गई। राजापुर क्षेत्र में सबसे अधिक धान की पैदावार की जा रही है। किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि अन्य जिलों की अपेक्षा चित्रकूट जिले में कम नुकसान हुआ है। कृषि विभाग की टीम नजर बनाए हुए है। नुकसान का सर्वे भी किया जाएगा। जिले में लगभग 35 हजार हेक्टेअर में धान की फसल लगी है। वहीं, गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को 10 एमएम से अधिक बारिश हुई है। एक नवंबर तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed