{"_id":"61e0736216e38f1ab2730071","slug":"rain-damage-survey-work-not-yet-completed-chitrakoot-news-knp6751843165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नुकसान का सर्वे काम अभी नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नुकसान का सर्वे काम अभी नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन
शहर से सटे शिवरामपुर क्षेत्र के खेत में भरे पानी को निकालने की युक्ति लगाता किसान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बारिश से हुए नुकसान का सर्वे का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। कृषि विभाग की टीम कहा कितना नुकसान हुआ है इस बात का सर्वे करने में लगी है। जिन किसानों ने बीमा कराया था। उनको भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ताकि समय से हुए नुकसान के बारे में बीमा कंपनी को अवगत करा सके। वहीं बारिश से हुए नुकसान के बाद बची फसल को बचाने के लिए किसान जुटा है। किसान नुकसान का मुआवजा मिल सके इसके लिए विभागों का चक्कर लगा रहा है।
जिले में चार दिन हुई बारिश के बाद रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिसमें चना, अलसी सहित सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। नुकसान के बारे में सर्वे करने के लिए कृषि विभाग की टीमें लगी हैं ताकि फसल का मुआवजा दिलाया जा सके। जिले के पांचों ब्लाक पहाड़ी, मानिकपुर, मऊ, रामनगर सहित सदर ब्लाक क्षेत्र में टीम लगी हैं। जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई है उन गांवों का विशेष रूप से टीम सर्वे कर रही है।
पूरी जानकारी करने के बाद ही शासन को नुकसान के बारे में रिपोर्ट भेजी जाएगी। जबकि आज भी खेतों में पानी भरा है। जिसे निकालने में किसान जुटा हुआ है, ताकि बची फसल को किसी तरह से सड़ने से बचाया जा सके। लेकिन पानी भरा होने से चना, मसूर के खेतों की हालत अधिक खराब है। अधिक बारिश होने से सब्जी का भी नुकसान हुआ है। जिसमें आलू की खेती को अधिक नुकसान हो गया है। जिससे किसान परेशान है।
विज्ञापन
बालापुर माफी के किसान राजेश सिंह, पहाड़ी के किसान कमल कुमार, चिल्लीमल गांव के किसान सुरेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण फसल को अधिक नुकसान हुआ है। इसका सही सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाऐ उप कृषि निदेशक हरगोविंद यादव ने बताया कि हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। अभी कई जगह से रिपोर्ट नहीं आई है।