फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Railway stations will be equipped with CCTV and AI-based cameras

Chitrakoot News: सीसीटीवी और एआई आधारित कैमरों से लैस होंगे रेलवे स्टेशन

Sat, 29 Nov 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Railway stations will be equipped with CCTV and AI-based cameras
28 सीकेटीपी-7- परिचय- चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन परिसर । संवाद
चित्रकूट। प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां के सभी रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। साथ ही धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर चार एआई आधारित कैमरे भी लगेंगे। ये कैमरे प्लेटफार्म पर घुसते ही अपराधियों की पहचान भी करेंगे।साथ ही अलार्म भी बजेगा। चिह्नित अपराधियों की फोटो भी अपलोड करने की कवायद चल रही है। इसके अलावा एक कंपनी आरपीएफ जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज में हर साल माघ माह में आयोजित होने वाले कुंभ की तरह धर्मनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पिछले साल ताे महाकुंभ में रोजाना लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भगवान की तपोभूमि में आते थे। इसे लेकर जिले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की थी। चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन को महाकुंभ के दौरान दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात हुए थे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए रेल यात्रियों की निगरानी की गई थी। उसी तर्ज पर इस बार भी कुंभ मेले को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। कर्वी रेलवे स्टेशन पर 47 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, हालांकि इनकी संख्या में वृद्धि के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जहां पर कैमरे नहीं हैं, वहां भी लगाए जाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन के प्रमुख चार जगहों पर चार एआई आधारित कैमरे भी लगेंगे, इनमें जिले के बड़े अपराधियों की फोटो को अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अपराधियों के प्लेटफार्म पर घुसते ही अलार्म बजने लगेगा। इसके अलावा भरतकूप व शिवरामपुर रेलवे स्टेशन में 10-10, बहिलपुरवा व खोह में पांच-पांच सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
---------
सुरक्षा को मांगीं एक कंपनी आरपीएफ जवान
कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी ने अलग से एक कंपनी जवानों की भी मांग की गई है। ये कंपनी पूरे मेला के दौरान स्टेशन की सुरक्षा को संभालेंगी। साथ ही कर्वी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की जानकारी मांगी गई है। अभी करीब 20 ट्रेनों का अप-डाउन होता है। मेला के दौरान कई ट्रेनों का स्टापेज बढ़ जाता है।

--------------
कुंभ मेला में जाने वाले श्रद्धालु धर्मनगरी भी आते हैं, इससे यहां भारी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद रहती है। इसके लिए अलग से जवानों की मांग की गई है। सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए जगह चिह्नित की जा रही है।- राजेंद्र कुमार, प्रभारी आरपीएफ कर्वी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed