फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Railway station of Dharmanagari echoes with Chhath songs.

Chitrakoot News: धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन छठ गीतों से गुंंजायमान

Fri, 24 Oct 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 24 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Railway station of Dharmanagari echoes with Chhath songs.
चित्रकूट। छठ पर्व का उत्सव अब रेलवे स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर उद्घोषणा प्रणाली से छठ पर्व के गीत बजाए जा रहे है, जिसमें लोगों में पर्व के प्रति उत्साह दिख रहा है। इन गीतों की मधुर धुनों ने स्टेशन परिसर को भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल से भर दिया है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का ऐसा उत्सव है, जो लोकगीतों के बिना अधूरा माना जाता है। महिलाएं समूह में छठ मइया के गीत गाते हुए घाटों की ओर जाती हैं और सूर्यदेव तथा छठ मइया से अपने परिवार और समाज की समृद्धि की कामना करती हैं। इस बार झांसी मंडल के रेलवे स्टेशनों पर इन लोकधुनों की गूंज ने यात्रियों को घर की मिट्टी की खुशबू और अपनी संस्कृति की आत्मीयता का अनुभव कराया है।चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर छठ पूजा से संबंधित पारंपरिक लोक गीत बजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed