{"_id":"60ae87f88ebc3ed71b4359f6","slug":"raids-on-six-pathology-labs-one-seige-chitrakutt-news-knp630576473","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पैथालॉजी लैब पर छापा, एक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पैथालॉजी लैब पर छापा, एक सीज
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले भर में संचालित पैथालॉजी सेंटरों पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मार। मुख्यालय की चार व राजापुर की दो लैब की जांच की गई जिसमें सभी में कुछ न कुछ कमी पाई गई है। शहर की एक पैथालॉजी को सीज कर दिया गया है अन्य को नोटिस जारी की जा रही है। पहाड़ी मानिकपुर में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा।
कोरोना संक्रमण काल में खून आदि की जांच करने वाले लैबों की आये दिन शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने चित्रकूट डीएम को इनकी जांच कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने एसडीएम व अपर सीएमओ की टीम बनाकर जांच करने को कहा।
सदर एसडीएम रामप्रकाश व अपर सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने शहर के चार पैथालॉजी लैब में जाकर कागजात व अन्य जरूरी जानकारी ली। जिसमें नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित एक लैब में कोई संचालक नहीं मिला। जो जांच करता मिला उसकी डिग्री भी नहीं मिली जिस पर उसे सीज कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य लैबों की जांच कर कई बिंदुओं पर उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
उधर, राजापुर में एसडीएम राजबहादुर के साथ अपर सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने कस्बे के दो पैथालॉजी लैब की जांच की। कई कमियां पाई गई हैं। दोनों एसडीएम ने बताया कि सभी की रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेजी गई है। इन लैब संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। गौरतलब है कि इन सभी स्थानों पर जांच के दौरान किसी भी मरीज ने ज्यादा रुपये लेने की बात नहीं कही है।