{"_id":"6ae6275375aa3e21a608770c","slug":"pipeline-bursts-on-piprawal-bridge-water-flows-across-the-road-like-a-river-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138422-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पिपरावल पुल पर पाइपलाइन फटी, सड़क पर नदी बह रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पिपरावल पुल पर पाइपलाइन फटी, सड़क पर नदी बह रही
Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित मंदाकिनी नदी पुल पर पाइप फटने के बाद तीस फीट ऊंचा निकलता फव्वार
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मंदाकिनी नदी के पिपरावल पुल पर शनिवार शाम जल निगम की मुख्य पाइपलाइन तेज धमाके के साथ फट गई।
प्रेशर इतना तेज था कि हाईवे पर 25 से 30 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा फूट पड़ा। कुछ ही देर में पूरा हाईवे तालाब बन गया। मानों सड़क पर नदी बह रही है। घंटों हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ और लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार दिन से इस पाइपलाइन से पानी रिस रहा था। जल निगम को कई बार सूचना दी गई लेकिन कोई मरम्मत नहीं हुई। शनिवार शाम अचानक पाइप फटने से यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर को भी पाइप फटने का कारण माना जा रहा है।
यह लाइन मंदाकिनी इंटकवेल से जुड़ी है। इससे जिला मुख्यालय के आसपास के 10 से अधिक गांवों में पानी जाता है। लाइन फटने से रेहुटिया, खोह, शीतलपुर, सेमरिया, चरणदासी, कालूपुर जैसे गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। शहर के बस स्टैंड, रामघाट रोड और शिवरामपुर इलाकों में भी पानी का दबाव कम हो गया। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि एक तरफ नलों में पानी नहीं, दूसरी तरफ सड़क पर नदी बह रही है। उधर, जल निगम के सहायक अभियंता शशिकांत मौर्य ने बताया कि टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रात तक लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।