{"_id":"64ab03fa32a9e6d7920b50e4","slug":"rahul-should-be-punished-not-for-two-but-five-years-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-178-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: राहुल को दो नहीं पांच साल की होनी चाहिए सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: राहुल को दो नहीं पांच साल की होनी चाहिए सजा
विज्ञापन
चित्रकूट। पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद पर कटाक्ष किया है। मोदी सरनेम को लेकर प्रधानमंत्री पर कसे तंज पर कहा कि राहुल गांधी को दो वर्ष की नहीं पांच साल की सजा मिलनी चाहिए थी।
बताया कि राहुल की दादी इंदिरा गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दंडित किया था। पोते को गुजरात हाई कोर्ट ने दंडित किया है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कई मामलों में बेबाकी से अपनी राय रखी।
रविवार को जगद्गुरु ने चित्रकूट प्रवास के दौरान अमोदवन में पत्रकारों से बातचीत में कई बिंदुओं पर चर्चा की। बंगाल हिंसा पर कहा सीमए ममता बनर्जी की कानून व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। कहा कि सीएम ममता को एक वर्ग विशेष से ममता है, हिंदुओं के प्रति ममता नही बची है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के समान नागरिक संहिता पर टिप्पणी पर नाराज जगद्गुरु ने कहा उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। पीएम मोदी ने इस कानून को लागू करने के लिए ठाना है तो कानून लागू होना तय है। उन्होंने इस कानून के कई फायदे भी बताए।