फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rahul's model got first place

राहुल के मॉडल को मिला पहला स्थान

Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul's model got first place
चित्रकूट। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में शहर के गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, कुटीर उद्योग, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स आदि से संबंधित उपकरणों को सराहा गया। सुभाष को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों व इससे दूर रहने के लिए बनाए गए मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, डीआईओएस बलिराज राम, बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब साकेत बिहारी शुक्ला ने बताया कि निर्णायक मंडल में राजेश्वर प्रसाद प्रवक्ता, प्रधानाचार्य आईटीआई शिवरामपुर विवेक तिवारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी प्रवक्ता विनीता वर्मा रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुभाष को कुटीर उद्योग में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को दूर करने, बच्चों में रचनात्मकता पैदा करने के लिए बनाए गए मॉडल को प्रथम स्थान पर पांच हजार, सोनू को फल तोड़ने की स्वनिर्मित मशीन का
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण करने के लिए द्वितीय स्थान पर तीन हजार, नारायण सिंह को सिक्योरिटी व क्लीनिंग उत्पाद निर्माण के लिए दो हजार व सिद्धार्थ पटेल, जितेंद्र कुमार, अभिषेक गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार एक हजार रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीताराम सिंह आराधना सिंह, कुंवर सिंह, अनुज श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, विक्रम नामदेव, प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed