Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Victim retracts her statements, POCSO accused acquitted

Chitrakoot News: अपने बयानों से मुकरी पीड़िता, पॉक्सो का आरोपी बरी

Sat, 28 Nov 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Victim retracts her statements, POCSO accused acquitted
चित्रकूट। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश रेनू मिश्रा की अदालत ने पॉक्सो के मामले में आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए शनिवार को सभी आरोपों से बरी कर दिया। चार वर्ष तक चले मुकदमे में पीड़िता दोनों पुराने बयानों से कोर्ट में मुकर गई। उसने कहा कि आरोपी उसका सगा जीजा है और वह मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन

मामला थाना मऊ क्षेत्र का है। वादी पिता का आरोप था कि 28 अप्रैल 2022 की रात नाबालिग बेटी रात में घर से गायब हो गई थी। रिश्तेदारों के यहां और गांव-खेत में तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। पिता ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद विवेचक ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया।
विज्ञापन

आरोपी जमानत पर था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सिर्फ पीड़िता को गवाह के रूप में पेश किया। अन्य दस्तावेजों की औपचारिक सत्यता स्वीकार कर ली गई थी। पिता, भाई या कोई अन्य चश्मदीद गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने अदालत में दोनों पूर्व बयानों से इन्कार कर दिया। अदालत ने इस आधार पर उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। रिहाई के बाद आरोपी के जमानतनामे भी निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed