फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Questions raised on the quality of the road being built in Nandi village

Chitrakoot News: नांदी गांव में बन रही सडक़ की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 31 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of the road being built in Nandi village
पहाड़ी। ब्लाॅक क्षेत्र के नांदी गांव में बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क में मानक विहीन कार्य कराए जाने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी कार्य कर रहा है। बनाई जा रही सड़क की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

नांदी गांव में तीर्थ स्थल से हनुमान मंदिर से लेकर इंद्र कुमार के घर तक इंटरलॉकिंग रोड बनायी जा रही है। जिसको लेकर हनुमान मंदिर के पुजारी महेंद्र दास, ग्रामीण छोटा, राजा, सुशील का आरोप है कि रोड मानक विहीन बनाई जा रही है। स्टीमेट के अनुसार इंटर लॉकिंग सड़क बनाने से पहले खोदाई का कार्य करना चाहिए। इसके बाद बेलन चलाया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद सीमेंट व बालू डालकर इंटरलॉकिंग रोड बनाने का नियम है। जब कि ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। सरकारी धन का दुरपयोग किया जा रहा है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। ठेकेदार बृजेश शुक्ला का कहना कि नियमों के आधार पर सड़क का निर्माण अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed