{"_id":"57acb7234f1c1bee07ee5060","slug":"question-of-state-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल
चित्रकूट
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के पटेल तिराहे पर भाजपा के धरने को संबोधित करतीं कानपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में हुए गैंग रेप की घटना की भाजपाइयों ने सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को देेकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को अत्यंत खराब बताया।
विज्ञापन
गुरुवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से प्रस्तावित जुलूस तो भाजपाइयों ने नहीं निकाला लेकिन पटेल तिराहे पर धरना स्थल पर सभी पहुंचे। जिसमें बुंदेलखंड क्षेत्र (कानपुर जोन) की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच प्रदेश सरकार की टीम से नहीं बल्कि सीबीआई से कराई जाए। कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर सिंह ने कहा कि हाइवे के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलोें पर भी महिलाओें के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है और सपाई तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन
कई घटनाओं में सपाईयों की शह रहती है।चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व देव त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के साथ साथ चित्रकूट जिले में भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस किसी घटना का खुलासा नहीं कर रही है।
धरने में दिनेश तिवारी, डा.रणवीर सिंह चौहान, हेमंत सिंह, पंकज अग्रवाल, प्रकाश मिश्रा, तीरथ तिवारी, बाबूलाल पटेल, दिनेश सिंह, राजेश जायसवाल, बृजेद्र शुक्ला, मोनू मिश्रा, मोहनदास, राघवेंद्र सिंह, बृजेश पांडेय, रघुनाथ जायसवाल, भागवत त्रिपाठी, रिजवाना परवीन, सीमा निगम, अंजू वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।