{"_id":"581251824f1c1b944ebc43d7","slug":"quad-bike-riders-from-the-collision-of-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/राजापुर। मानिकपुर घाटी पर बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई। जिसमें बीमार आठ साल की बालिका की मौत हो गई। बाइक चालक और मृतका के पिता को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना होते ही ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला है। वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र कोटा कंदैला निवासी गोल्हा अपनी बीमार पुत्री लक्ष्मी का इलाज कराने मुख्यालय आ रहा था। पिता-पुत्री गांव के ही राजा पुत्र राममिलन के साथ बाइक में सवार थे। जैसे की बाइक घाटी में पहुंची तो सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिसमेें तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां पतिया देवी ने बताया तीन पुत्रियों में लक्ष्मी मंझली थी।
विज्ञापन